जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है-मुख्यमंत्री

 देहरादून समाचार-मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं की समयसमय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं

Related Posts

डीएम/एसएसपी हरिद्वार द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया नारसन बॉर्डर तक यात्रा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण

हरिद्वार आज जिलाधिकारी/ एसएसपी हरिद्वार द्वारा आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंच कर यातायात व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं…

चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज शुरू

  *हरिद्वार 17 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *