जिलाधिकारी ने धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया

देहरादून  22 अक्टूबर 2022– जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।  जिसमें 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत के काश्तकार जगदीश छेत्री के खेत में उपज 24.87 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत के काश्तकार आनंद सिंह के खेत में में 18.64 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई फसल कटाई प्रयोगों का संपादन राजस्व निरीक्षक ज्योतेंद्र नेगी एवं राजस्व उप निरीक्षक मेजर सिंह द्वारा किया गया। इन आंकड़ों का उपयोग उत्पादन एवं उत्पादकता का अनुमान लगाने हेतु किया जाता है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, भू-लेख अधिकारी श्री बहुगुणा, पूर्व प्रधान नकरौंदा बुद्धदेव सेमवाल, काश्तकार जगदीश छेत्री व आनंद सिंह उपस्थित रहे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *