मुख्यमंत्री ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री जी के दौरे संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

   देहरादून समाचार– मुख्यमंत्री ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स पहुँचकर प्रधानमंत्री  के दौरे संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री  ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लिया जाए। प्रधानमंत्री  के प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था भलि भाँति चेक कर ली जाएँ और कोविड प्रोटकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, सचिव वित्त श्री अमित नेगी, सचिव सूचना श्री पंकज पांडेय, आईजी इंटेलीजेंस श्री संजय गुंज्याल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
     इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देवभूमि से उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न ऑक्सीजन प्लांट्स का शुभारम्भ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है, इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल लाइन, उडान योजना से एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने समेत केदारनाथ पुनर्निर्माण की सौग़ात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जब भी देव भूमि आते हैं तो हम सब को जनसेवा के कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा उत्तराखंड के विकास की लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

  हरिद्वार, 21 जून 2026। सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र परिसर में भव्य योग दिवस समारोह का आयोजन…

जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *