अपने कर्तव्य पालन में प्राणो का बलिदान देने वाले जाबांज पुलिसकर्मियों की सहादत की याद में पुलिस लाइन हरिद्वार रोशनाबाद में स्मृति दिवस

 हरिद्वार समाचार-हरिद्वार में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद हरिद्वार एव अन्य पुलिस अधि0/कर्मचारीगणो द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को रीत(श्रद्धासुमन) अर्पित कर ससम्मान श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी गयी। यह स्मृति दिवस वर्ष 2019 एंव 2020 में उन शहीद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की याद में मनाया गया, जिन्होंने अपने कर्तव्य निष्ठता के पथ पर चलते हुए अपने देश और तिरंगे की आन बान और शान की रक्षा की तथा अपना फर्ज निभाते हुए संविधान द्वारा निर्मित किए गए कानून की रक्षार्थ हेतु अपने प्राण सर्वस्व निछावर कर दिए। (इस वर्ष उत्तराखण्ड पुलिस सेे 06 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शहीद हुय 1.उ0नि0 माया विष्ट जनपद नैनीताल, 2.उ0नि0 ना0पु0 नरेश पाल सिंह, 3.कां0 ललित मोहन जनपद नैनीताल, 4.कां0 चालक नन्दन सिंह जनपद नैनीताल, 5.कां0 केलाश लाल जनपद ऊधमसिंह नगर, 6.कां0 संजय कुमार जनपद देहरादून,) उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/नगर/ग्रामीण, संचार/समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन/समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहल करते हुए आवास से पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय

सांसद निधि से 25 लाख की लगत से तैयार होगी व्यायामशाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *