उचित दर की दुकान पर आकस्मिक छापेमारी

 

हरिद्वार दिनांक 03.02.2025 जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्रीमती कुश्म चौहान द्वारा मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर स्थित मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान पर आकस्मिक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान बन्द पाई गयी, जिसे उचित दर विक्रेता को मौके पर बुलवाकर खुलवाया गया। मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न का स्टॉक पंजिका से मिलान करने पर दुकान में 161 कट्टे चावल तथा 3 कट्टे गेहूं अधिक पाये गये। उचित दर विक्रेता श्री सतेन्द्र कुमार से अधिक खाद्यान्न के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया, जिस कारण मौके पर अधिक पाये गये खाद्यान्न को जब्त किया गया। मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान की स्टॉक पंजिका/अभिलेखों को जब्त कर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की सुपुदर्गी में दिया गया।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *