हरिद्वार के बिहारीनगर गांव को बनाया अश्वगंधा विलेज’

हरिद्वार

अश्वगंधा सहित अन्य जड़ी बूटियों की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ी है। जड़ी बूटियों की खेती और इसके उत्पाद बनाकर मोटी कमाई कर सकते हैं। अश्वगंधा का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं में होता है।

“”जिले के नोडल अधिकारी डॉ अवनीश उपाध्याय बताते हैं कि अश्वगंधा के फल, बीज और छाल के प्रयोग से कई प्रकार की दवाईयां बनाई जाती हैं। तनाव और चिंता को दूर करने में अश्वगंधा को सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसकी खेती से किसान धान, गेहूं और मक्का की खेती के मुकाबले 50 फ़ीसदी तक अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।””

जिला आयुर्वैदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ स्वास्तिक सुरेश ने बताया कि आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड के द्वारा आज जनपद हरिद्वार के तीन गांवों को जड़ी बूटी ग्राम घोषित किया गया इन गांवों के हर घर में अब जड़ी बूटी का पौधा देखने को मिलेगा इस योजना के अंतर्गत ग्राम बिहारीनगर को अश्वगंधा ग्राम, जगजीतपुर को तुलसी ग्राम और भोगपुर को गिलोय ग्राम बनाया गया है इन ग्रामों का समर्थन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के द्वारा किया जाएगा बिहारीनगर में डॉ घनेंद्र वशिष्ठ के द्वारा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्राम वासियों की उपस्थिति में अश्वगंधा के लाभों के बारे में लोगों को बताया गया तथा ग्राम वासियों द्वारा प्रत्येक घर में अश्वगंधा का पौधा लगाने का संकल्प लिया। आशाओं के द्वारा चिकित्सालय से प्रत्येक घर में पौधे लगवाने का दायित्व लिया गया है। भोगपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सोरमी सोनकर द्वारा गांव को गिलोय ग्राम बनाया गया, इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सालय के कर्मचारियों सहित आशा कार्यकर्त्रियां भी उपस्थित रही। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जगजीतपुर को तुलसी ग्राम बनाया गया, इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कौशिक द्वारा ग्राम वासियों को तुलसी के फायदे के बारे में बताया गया तथा तुलसी की व्यावसायिक खेती कर इससे किस प्रकार लाभ प्राप्त किया जा सकता है इसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *