तहसील परिसर रूड़की में स्थित फोटो स्टेट मशीन लगाने हेतु दुकान की नीलामी

रूड़की 28 अगस्त 2024–
नीलाम अधिकारी/ तहसीलदार ने कहा है कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि तहसील परिसर रूड़की में स्थित फोटो स्टेट मशीन लगाने हेतु दुकान की नीलामी वित्तीय वर्ष 2024-25 अर्थात स्वीकृति दिनोंक से दिनांक-31-03-2025 तक की अवधि के लिए की जानी है। यह नीलामी दिनाँक दोपहर 02.00 बजे स्थान लेखपाल कक्ष, प्रथम तल कार्यालय तहसीलदार रुड़की में की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति नियत दिनांक, समय एव स्थान पर उपस्थित होकर बोली बोल सकते हैं। बोली बोलने से पूर्व बोलीदाता को हैसियत प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अंकन रूपये 50,000/-रू० की धनराशि धरोहर एफ०डी०आर० के माध्यम से ली जायेगी। जिस बोलीदाता के पक्ष में ठेका स्वीकार होगा उसकी एफ०डी०आर० को ठेके की समाप्ति तक कार्यालय में रक्षित कर रखी तथा शेष बोली दाताओं की एफ०डी०आर० धनराशि वापस कर दी जाएगी।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *