एसोसिएशन ने पदोन्नति आदेश जल्द निर्गत करने हेतु अनुरोध किया

 

  देहरादून-आज दिनांक 02/06/2025 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को पत्र प्रेषित कर पूर्व में हुई डीपीसी पर पदोन्नति आदेश निर्गत न होने पर खेद व्यक्त किया गया ।

पत्र में प्रबंधन को यह अवगत कराया गया कि दिनांक 31/05/2025 को अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत अभियंता सेवानिवृत्त हो चुके हैं, अतः तदनुसार एक महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता की उच्चतर पदों पर पदोन्नति की जानी थी, जिसके आदेश अभी भी अपेक्षित हैं।

एसोसिएशन ने अवगत कराया कि प्रबन्धन से वार्ता के माध्यम से अनुरोध करने के बावजूद भी 31/05/2025 को पदोन्नति आदेश निर्गत नहीं किए गए जिससे सभी सदस्यों में रोष व्याप्त है।

एसोसिएशन ने पदोन्नति आदेश जल्द निर्गत करने हेतु अनुरोध किया एवं एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि पदोन्नति ना होने की स्थिति में दिनांक 05.06.2025 को यूजेवीएनएल मुख्यालय में ध्यान आकर्षित कार्यक्रम चलाया जाएगा, और फिर भी आदेश जारी नहीं होते तो, एसोसिएशन के सदस्यों को क्रमिक अनिश्चितकालीन धरने पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।

 

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *