सहायक संभागीय अधिकारी नेहा झा ने अवगत कराया

 

हरिद्वार 06 जनवरी 2026

सहायक संभागीय अधिकारी नेहा झा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पतंजलि यूनिवर्सिटी औरंगाबाद के तत्वावधान में National Cadet Corps (NCC) एवं National Disaster Response Force (NDRF) के संयुक्त सहयोग से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, दुर्घटना के तुरंत बाद अपनाए जाने वाले सुरक्षित व्यवहार, गोल्डन आवर की महत्ता, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), रक्तस्राव रोकने, स्ट्रेचर आदि का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। NDRF के प्रशिक्षकों द्वारा आपदा एवं सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्रथम प्रतिक्रिया (First Response) के मानक प्रोटोकॉल का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
NCC कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित प्रथम रिस्पॉन्डर बनने से दुर्घटनाओं में मृत्यु एवं गंभीर चोटों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों से यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई।
यह आयोजन सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा तथा युवाओं को जिम्मेदार नागरिक एवं प्रशिक्षित प्रथम सहायक के रूप में तैयार करने में सहायक बनेगा।  

Related Posts

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का चतुर्थ दिन

24.03..2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज चतुर्थ दिवस में स्वंयसेवियों ने आज…

कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी

  *हरिद्वार, 23 मार्च 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी गतिमान कार्यों को समयबद्ध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *