जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

 

*हरिद्वार 06 जनवरी 2026*
जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में ही सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों/ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए है,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 334 ए पर हटाया गया अतिक्रमण।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 ए पर सड़क किनारे सिंहद्वार से लक्सर एवं पुरकाजी आदि क्षेत्रों से अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए बड़े यूनीपोल एवं होर्डिंग को हटाया जा रहा है,इसके साथ ही सड़क किनारे लगाए फड़, ठेलियों एवं खोखे को भी हटाया जा रहा है,जिससे कि राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन हेतु बाधित न हो सके।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *