सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कनखल पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की

 

*हरिद्वार 15 दिसंबर 2025*

कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना की तथा मुख्यमंत्री ने राम भक्त हनुमान जी से प्रदेश की सुख समृद्धि ,शांति तथा जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर वेद ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन से मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य डा.पं.आनंद बल्लभ जोशी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र, गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,राज्य मंत्री प्रजापति जुगल किशोर भसीन,आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, पंडित गजाधर शास्त्री, पं.विपिन भट्ट, पं.योगेश, पं.सवमित्र,अक्षय आदि उपस्थिति रहे।

Related Posts

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने की कड़ी कार्यवाही-तत्काल प्रभाव से अवर अभियन्ता निलम्बित

  दिनांकः 17 अगस्त, 2026 दिनांक 16 अगस्त, 2026 की शाम को खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला…

कुंभ से पहले बदल रही हरिद्वार की तस्वीर, निर्माण कार्यों में तेजी के मेलाधिकारी ने दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 17 अगस्त 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *