। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डये ने अवगत कराया है कि शासन की नीति के अनुसार वर्तमान में जनपद मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों पर जनता दरबार एवं तहसील दिवस आयोजित किये जा रहे हैं। चूँकि जनपद हरिद्वार में दिनांक 01 सितम्बर, 2022 से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिस कारण जनपद हरिद्वार में जनपद मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले जनता दरबार एवं तहसील दिवस अग्रिम आदेशों तक स्थगित रहेगें।
नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…


