भारत में चीतों को लाने के लिए दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रालयों के बीच एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना होगा.

दिल्ली. भारतीय जंगल में चीतों को फिर से लाने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम रहे अधिकारियों ने बताया कि नामीबिया के साथ इस बारे में बातचीत एक कदम और आगे बढ़ गई है.अफ्रीकी देश नामीबिया भारत में 35-40 चीतों को भेजने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है. ये अधिकारी अभी हाल ही में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस दक्षिण अफ्रीकी देश का दौरा करके लौटे हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, मध्य प्रदेश और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 18 से 22 फरवरी तक नामीबिया का दौरा किया. मध्य प्रदेश में ही सबसे पहले चीतों को रखा जाना है. चीतों को लाने के बारे में भारतीय अधिकारियों की नामीबिया की ये पहली यात्रा थी.प्रतिनिधिमंडल में शामिल डब्ल्यूआईआई के डीन यादवेंद्रदेव झाला ने कहा कि नामीबियाई अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत के दौरान हमने पांच साल की अवधि में 35-40 चीतों को भेजने के लिए कहा. वे इसके लिए सहमत हो गए हैं. झाला ने कहा कि अगले कदम के तहत भारत में चीतों को लाने के लिए दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रालयों के बीच एक समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना होगा. एशियाई चीते का भारत के जंगलों से सफाया हो गया था और 1952 में सरकार ने औपचारिक रूप से इसे विलुप्त घोषित कर दिया था. भारत में चीतों को फिर से बसाने की इस परियोजना का उद्देश्य नामीबिया और संभवतः दक्षिण अफ्रीका से भी अफ्रीकी चीतों को बैचों में लाकर भारतीय जंगलों में फिर से बसाना है. देश में कई स्थानों पर जंगलों में उनको बसाने की तैयारी है.झाला ने कहा कि पहले बैच में लाए जाने वाले चीतों की संख्या अभी तय नहीं की गई है. हम 10-12 चीतों को एक साथ लाना चाहते हैं, लेकिन सटीक संख्या चीतों की पेशकश पर निर्भर करेगी. चीतों की पहली खेप को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में बसाया जाएगा. पर्यावरण मंत्रालय ने 2021 की शुरुआत में कहा था कि उसने उसी साल नवंबर की शुरुआत में चीतों के पहले बैच को कुनो नेशनल पार्क में लाने की योजना बनाई थी. बाद में देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इस परियोजना में देरी हुई.

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *