सरकार के निर्णय से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा-महंत जसविन्दर सिंह

 

हरिद्वार  समाचार– श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा प्रारंभ किए जाने पर आभार जताया है। प्रेस को जारी बयान में कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि काफी समय से संत समाज और व्यापारी वर्ग चार धाम यात्रा शुरू किए जाने को लेकर मांग कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय से उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कोरोना काल में निराश व्यापारियों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकांश आश्रम अखाड़े भी दान दक्षिणा से संचालित होते हैं। चार धाम यात्रा खुलने पर उत्तराखंड में यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब भी पंजाब सहित पूरे देश से श्रद्धालु भक्त दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में सिख समुदाय भी सरकार का आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है। व्यापारी दो वर्षो से कोरोना के चलते मंदी का सामना कर रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के साथ साथ नैनीताल हाईकोर्ट का फैसला जनहित में है। अवश्य ही लोगों को चारधाम यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। पर्वतीय क्षेत्रों के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति ठीक हो सकेगी। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि यात्रा काल में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। आभार जताने वालों में महंत खेमसिंह, संत निर्भय सिंह, संत सिमरन सिंह, संत सुखमन सिंह, संत तलविन्दर सिंह, संत जसकरण सिंह, ज्ञानी जैल सिंह आदि शामिल रहे।

Related Posts

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

हरेला पर्व पर नगर निगम हरिद्वार का हरित संकल्प, पौधारोपण के साथ स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रोड़ीबेलवाला स्थित सीसीआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *