प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा लोन योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत लाभार्थी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं

 हरिद्वार समाचार– मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्री सौरभ गहरवार ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय ग्रामीण/शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( PMEGP ), मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना ( MSY ), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा लोन योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार स्थापना सहित विभिन्न विभागीय स्वरोजगार योजनाओं के ऋण वितरण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदकों, सम्बन्धित विभागों तथा बैंकों का संयुक्त रूप से स्वरोजगार कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें लाभार्थी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि श्री गहरवार ने आगे बताया कि दिनांक 02 सितम्बर 2021 को नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रूड़की, नगर पालिका लक्सर/विकासखण्ड लक्सर (स्थल विकास खण्ड लक्सर)में,  03 सितम्बर 2021 को  नगर पालिका मंगलौर, नगर पंचायत लण्ढौरा, विकासखण्ड खानपुर में, 06 सितम्बर 2021 को  नगर पालिका शिवालिक नगर, विकासखण्ड बहादराबाद में, कैम्प आयोजित किये गये जिनमें विभिन्न योजनाओं में आवेदन कर स्थानीय लाभार्थियों द्वारा लाभ उठाया गया है।
श्री गहरवार ने आगे बताया कि दिनांक 08 सितम्बर 2021 को  नगर पंचायत,  भगवानपुर/विकासखण्ड भगवानपुर (स्थल विकास खण्ड भगवानपुर) तथा नगर पंचायत पिरान कलियर में, 10 सितम्बर 2021 को विकासखण्ड नारसन तथा विकासखण्ड रूड़की में एवं 14 सितम्बर 2021 को नगर पंचायत झबरेडा में ये कैम्प आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थिंयों से आवेदन करने की अपील की

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *