“हम सबका प्रयास शिक्षा का विकास” विषय पर वर्चुअल संवाद

 हरिद्वार समाचार– श्री अरविन्द पाण्डेय, मा0 मंत्री विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक, बेसिक) युवा कल्याण, खेल पंचायतीराज, संस्कृत शिक्षा की अध्यक्षता में युवा कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड राज्य के अन्र्तगत् सम्बद्ध युवक/महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों के साथ युवक एवं महिला मंगल दलों की सहभागिता “हम सबका प्रयास शिक्षा का विकास” विषय पर वर्चुअल संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में मंगल दलों के पदाधिकारियों/सदस्यों, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार के अधिकारी/कर्मचारीगण, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं आदि द्वारा जनपद स्थित 10 वर्चुअल क्लास केन्द्रों में उपस्थित होकर मा0 मंत्री जी के द्वारा प्रसारित निर्देशों/नेतृत्व में इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केन्द्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, रूड़की में स्थित वर्चुअल क्लास केन्द्र रहा, जहाँ महिला मंगल दल के सदस्यों द्वारा लोकगीत की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी जिसकी अत्यन्त प्रशंसा हुई।
वर्चुअल क्लास केन्द्र पर श्री वरद जोशी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी भी उपस्थित रहे

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *