प्रत्येक माह में पड़ने वाले प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा-जिलाधिकारी

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया कि स्थानीय जन समस्याओं की सुनवाई एवं उनका समय से निस्तारण कराया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए स्थानीय जन शिकायतों एवं जन समस्याओं की सुनवाई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह में पड़ने वाले प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इन तहसील दिवसों में सभी संबंधित क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी तहसील स्तर के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
जनपद में प्रत्येक माह में प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रातः दस बजे से दोपहर एक बजे तक ‘‘तहसील दिवस’’ का आयोजन किया जाएगा। ये तहसील दिवस दिनांक 17 अगस्त 2021 तृतीय मंगलवार, 07 सितम्बर 2021 प्रथम मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 तृतीय मंगलवार, 05 अक्टूबर 2021 प्रथम मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 तृतीय मंगलवार, 02 नवम्बर 2021 प्रथम मंगलवार, 16 नवम्बर 2021 तृतीय मंगलवार, 07 दिसम्बर 2021 प्रथम मंगलवार तथा 21 दिसम्बर 2021 तृतीय मंगलवार को तहसील हरिद्वार/रूड़की/लक्सर एवं भगवानपुर तहसीलों में आयोजित किये जाएंगे।
जिलाधिकारी तहसील दिवसों के कार्यकलापों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करने हेतु रेंडम आधार पर किसी भी तहसील के तहसील दिवस में प्रतिभाग करते हुए अध्यक्षता करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य, सेवायोजन, समाज कल्याण (पेंशन आदि), विकासखण्ड, पशुपालन, कृषि, उद्यान एवं तहसील (आय, जाति, स्थाई निवास प्रमाण पत्र आदि) से संबंधित स्टाॅल अनिवार्य रूप से लगाये जाएंगे, जिससे कि आम जनता को अधिकतम लाभ हो सके

Related Posts

विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान

  *हरिद्वार 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के…

कांवड़ मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण कर 8 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

  *हरिद्वार, 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *