उत्तराखण्ड भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण में 01 अध्यक्ष व 03 सदस्य के पद सृजित है। वर्तमान में अध्यक्ष व 02 सदस्यों के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण एक ही सदस्य कार्यरत हैं

     देहरादून समाचार-   उत्तराखण्ड भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण में 01 अध्यक्ष व 03 सदस्य के पद सृजित है। वर्तमान में अध्यक्ष व 02 सदस्यों के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण एक ही सदस्य कार्यरत हैं। प्राधिकरण में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरे जाने हेतु पूर्व में विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी थी परन्तु कदाचित उक्त अवधि में वैश्विक महामारी कोविड-19 के अत्यधिक प्रकोप के कारण बहुत कम आवेदन पत्र प्राप्त हुये। अतः इस स्थिति में चयन समिति के निर्णयानुसार पुनः दिनांक 23.07.2021 को विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी है। आवेदन हेतु अंतिम तिथि 12.08.2021 निर्धारित की गयी है। उक्त पदों हेतु आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
        भूसम्पदा अधिनियम के अनुसार उक्त पदों हेतु ऐसे व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जो सुसंगत क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञों में से जिनके पास शहरी विकास, आवासन, भू-सम्पदा विकास, अवसंरचना, अर्थव्यवस्था, योजना, विधि, वाणिज्य, लेखा कर्म, उद्योग प्रबन्धन समाज सेवा, लोक कार्यों एवं प्रशासन में अध्यक्ष पद कम से कम 20 वर्ष और सदस्यों हेतु कम से कम 15 वर्षों का ज्ञान और वृत्तिक अनुभव हो।
         परन्तु ऐसे व्यक्ति / आवेदक जो राज्य सरकार की सेवा में हैं या रहे हैं अध्यक्ष पद हेतु उनके द्वारा केन्द्रीय सरकार में अपर सचिव का पद अथवा केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार में उसके समतुल्य कोई पद धारण किया जाना आवश्यक है। सदस्य पद हेतु राज्य सरकार में सचिव का पद अथवा राज्य सरकार में या केन्द्रीय सरकार में उसके समतुल्य कोई पद धारण किया जाना आवश्यक है

Related Posts

विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान

  *हरिद्वार 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के…

कांवड़ मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण कर 8 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

  *हरिद्वार, 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *