जिलाधिकारी से रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ नई दिल्ली के पदाधिकारियों-डाॅ0 शुभम गौतम एवं डाॅ0 नेहा ने शिष्टाचार भेंट की।

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर से सोमवार को कैम्प कार्यालय में ’’रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ नई दिल्ली के पदाधिकारियों-डाॅ0 शुभम गौतम एवं डाॅ0 नेहा ने शिष्टाचार भेंट की।
जिलाधिकारी को मुलाकात के दौरान ’’रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ के पदाधिकारियों ने कोविड-19 के संक्रमण को कम करने में इम्युनिटी के महत्व का जिक्र करते हुये कहा कि हमारी संस्था जनपद में ऐसे बच्चों को फूड सप्लीमेंट वितरित करना चाहती है, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था वैक्सीनेशन के कार्य में भी सहयोग प्रदान करना चाहती है।
जिलाधिकारी ने ’’रोको कैंसर चेरिटेबिल ट्रस्ट’’ नई दिल्ली की पहल की प्रशंसा की तथा पदाधिकारियों से कहा कि आप अपनी योजना का विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *