30 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

 

*हरिद्वार, 24 सितंबर 2026*

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा आगामी 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार क्षेत्र की लगभग 05 से 06 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतिभागी कंपनियों की संख्या आवश्यकता के अनुसार घट-बढ़ सकती है।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में लगभग 200 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। मेले में राज्य के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर) के साथ-साथ स्नातक एवं परास्नातक योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे अपने सीवी की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा सेवायोजन पंजीयन प्रमाण पत्र के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

एनएसएस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

24.09.2026 आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार राष्ट्र्ीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वंयसेवियों ने एनएसएस की समाज में भूमिका व महत्व के…

हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम, मेला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *