एनएसएस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

24.09.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार राष्ट्र्ीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वंयसेवियों ने एनएसएस की समाज में भूमिका व महत्व के बारे में अपनी स्पीच दी जिसमें बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा स्वंयसेवी अनीष्का के समाजसेवी विचारों ने सबको बहुत प्रभावित किया।

कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने समस्त नव प्रवेशित स्वंयसेवियों एवं विभागाध्यक्ष को एनएसएस के उद्देश्य एवं महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एनएसएस की समस्त गतिविधियों, एक दिवसीय व स्पेशल कैम्प के बारे में विस्तारपूर्वक बताया एवं इसी क्रम में जिज्ञासु स्वंयसेवियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के सन्तोषप्रद उत्तर दिया।
मंच संचालन शिवानी चिटकारिया ने किया। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी व प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल एनएसएस स्थापना दिवस पर सभी को अपनी शुभकॉमनांए दी।
इस कार्यक्रम में दीपशिखा बोहरा, डा0 तनु चन्द्रा, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 रितु मोदी, शायना, रश्मि आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

30 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

  *हरिद्वार, 24 सितंबर 2026* कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार द्वारा आगामी 30 सितंबर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर…

हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम, मेला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *