बेहतर व्यवस्था को सेक्टर मजिस्ट्रेट का सहयोग करेंगे एनजीओ  

हरिद्वार समाचार– अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र ने आज मेला नियंत्रण भवन में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं, इसमें एनजीओ की मदद लेकर काम करें। एनजीओ के सदस्य घाटों पर कोविड से बचाव के उपायों की जानकारी देकर भी लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। अपर मेलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को माघ पूर्णिमा स्नान के दिन मिले अनुभवों से व्यवस्था मे और बेहतरी करने के साथ ही कमियों को जल्द से जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर साफ- सफाई, बिजली के लटकते तारों, घाटों पर टूटी टाइल्स, घाट की सीढ़ियों पर जमी काई आदि कमियों को हर हाल में दूर कराना सुनिश्चित करें। अपर मेलाधिकारी ने कहा आगामी निरीक्षण में एक भी कमी दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश सिंह, अनिल कुमार शुक्ल, अजयवीर सिंह, गौरव पांडेय,  प्रेमलाल, मायादत्त जोशी, सुंदर सिंह मौजूद थे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *