मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का कार्यक्रम

  पौड़ी-आज दिनांक 12 10 2023 को राजकीय महाविद्यालय कालजी खाल पौड़ी गढ़वाल में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के बी श्रीवास्तव जी के निर्देशन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ निती शर्मा के द्वारा अमृत कलश यात्रा महोत्सव को संपन्न किया गया इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना राणा तथा ब्लॉक प्रमुख और उनके साथ माननीय विधायक जी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने अमृत कलश यात्रा रैली निकाली तथा उसके साथ-साथ महाविद्यालय के प्रांगण में नृत्य गान लोक गढ़वाली नृत्य तथा अन्य देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में वीर शहीदों को याद किया गया और उनके बलिदान को याद करते हुए उनका माल्यार्पण भी किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सम्मानित प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे अंत में छात्र और छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए विधायक जी और ब्लॉक प्रमुख के द्वारा उन सभी छात्र और छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *