गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून-विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली।

मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। उन्होंने नवम्बर-दिसम्बर से शुरू हो रहे पेराई सत्र में चीनी मिलों की स्थिति की समीक्षा की जिसमें राज्य की चीनी मिलों के सुधारीकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि पेराई सत्र से पूर्व चीनी मिलों में होने वाले ब्रेक डाउन, रिकवरी की कमी तथा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों का गन्ना चीनी मिलों तक आसानी से पहुंचे तथा किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इसके लिए विभाग की ओर से त्वरित कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग विजय कुमार यादव तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *