डॉ आर जी आनंद ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया

हरिद्वार: डॉ0 आर0जी0 आनन्द मा0सदस्य, नेशनल कमीशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर), नई दिल्ली ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना, हरिद्वार शहर के गंगा नगर-05 ज्वालापुर विष्णु लोक कालोनी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया।
डॉ0 आर0जी0 आनन्द मा0सदस्य, एनसीपीसीआर जैसे ही ज्वालापुर विष्णु लोक कालोनी स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे तो उन्होंने पूरे आंगनबाड़ी केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि आज कितने बच्चे उपस्थित हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि कुल 19 बच्चे उपस्थित हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों से मुलाकात की तथा उन्हें गोद में बैठाते हुये बच्चों से प्यार से पूछा कि आप लोगों को इस केन्द्र में आने पर कैसा लगता है। इस पर बच्चों ने कहा कि हमें यहां आने पर बहुत अच्छा लगता है तथा हम बेसब्री से आंगनबाड़ी केन्द्र के खुलने का इंतजार करते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आंगनबाड़ी केन्द्र पूरे देश के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं।
मा0 सदस्य ने निरीक्षण के दौरान पुलिस के अधिकारियों से पॉक्सो के मामलों की जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि यहां पॉक्सो के केस न के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पुलिस चाइल्ड फ्रेंडली है।
इस अवसर पर एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अविनाश भदौरिया, पार्षद सुनील पाण्डेय, श्री रमेश चंद बिंदल, सीडीपीओ संगीता गोयल, सुपरवाइजर गीता शर्मा, कविता जाखड़, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री- यशोदा शर्मा, आशा भट्ट, मधु पासवान, आंगनवाड़ी सहायिका रश्मि, ममता और जसपाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *