दशलक्षण महापर्व जीवन में नई चेतना और उत्साह का संचार करता है–ब्रह्मचारिणी आभा दीदी

हरिद्वार, 31 अगस्त। सेक्टर-2 बैरियर के समीप स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 10 दिनों तक चलने वाले दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ किया गया। जिसमें जैन समाज के लोगों ने विशेष पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए ब्रह्मचारिणी आभा दीदी ने कहा कि दशलक्षण महापर्व जीवन में नई चेतना और उत्साह का संचार करता है। अपनी आत्मा को पवित्र बनाने का यह मूल समय है। हम सभी को अपनी आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार करवाते हुए अपने जीवन के मूल तत्वों का ज्ञान होना आवश्यक है। जीवन ईश्वर का वरदान है और हमें इसे ईश्वर के लिए ही समर्पित करना चाहिए। पर्वाधीराज पर्यूषण पर्व के दौरान सभी को विशेष नियमों का पालन करना चाहिए और अपने अंतर करण को शुद्ध करते हुए परमात्मा की प्राप्ति के साधनों को प्राप्त करना चाहिए। ईश्वर इस प्रकृति के कण-कण में विराजमान है और भक्तों की सूक्ष्म प्रार्थना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव ओमकार जैन ने कहा कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के पावन वर्षा योग दशलक्षण महापर्व के दौरान हमें अपने भीतर एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए अहम का परित्याग करना चाहिए। जैन समाज देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में अपनी अहम भूमिका निभाता चला आ रहा है। शांति और सद्भावना हमारे जीवन का मूल उद्देश्य है। धर्म के मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। बालेश चंद्र जैन ने कहा कि यदि व्यक्ति को परमात्मा की शरण में पहुंचना है तो उसे त्याग और तपस्या को अपनाना होगा। ईश्वर अति सूक्ष्म और निराकार है। जिनकी पहचान करना ही मानव जीवन का उद्देश्य है। हम सभी को दशलक्षण महापर्व के दौरान अपने जीवन को पवित्र बनाना चाहिए और सभी को मानवता का संदेश देते हुए समाज में एकता और भाईचारे को संतुलित बनाना चाहिए। इस दौरान सतीश चंद्र जैन, विजय कुमार जैन, संदीप कुमार जैन, रजनीश जैन, अमित जैन, राकेश कुमार जैन, सुरेश चंद जैन, जेसी जैन, यूसी जैन, इंदु जैन, सुशीला जैन, मीनाक्षी जैन, प्रतीक्षा जैन, रजनी जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *