श्रावण मास भगवान शिव को अत्यन्त प्रिय है-स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज

 

हरिद्वार, 1 अगस्त। लोक कल्याण के लिए नीलघारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का विशेष शिव अनुष्ठान निरंतर जारी है। अनुष्ठान के दौरान सावन के तीसरे सोमवार पर विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंगार कर पंचामृत से अभिषेक व विशेष आरती का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यन्त प्रिय है। श्रावण में महादेव शिव की आराधना, पूजन का विशेष महत्व है। श्रावण में शिव आराधना करने वाले भक्तों को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु भक्त मन, वचन, कर्म से स्वयं को भगवान शिव को समर्पित कर सच्चे श्रद्धाभाव व पूर्ण विधि विधान से अभिषेक व पूजन करते हैं। उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव बेहद भोले हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। अत्यन्त दयालु व कृपालु भगवान शिव भक्तों में किसी प्रकार का भेद नहीं रखते और सभी पर समान रूप से कृपा बरसाते हैं। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, महंत लालबाबा, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, आचार्य प्रमोद, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *