गुप्त नवरात्रों में मां दुर्गा की आराधना से पूरे होते हैं सभी मनोरथ-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 10 फरवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुप्त नवरात्रों में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। नौ दिन तक व्रत रखकर रोजाना सवेरे और शाम को मां भगवती की पूजा आराधना करें। माता को श्रंग्रार का सामान और प्रसाद अर्पण करें। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से देवी भगवती अत्यन्त प्रसन्न होती हैं और सभी कष्टों को दूर कर साधक को वैभव और सुख प्रदान करती हैं। शनिवार को शुरू हुए गुप्त नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं। जिसमें से चैत्र और शारदीय नवरात्र को प्रकट नवरात्र तथा इसके अतिरिक्त दो बार आने वाले नवरात्रों को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्रों में भी चैत्र और शारदीय नवरात्र की तरह ही मां दुर्गा की आराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रकट नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। जबकि गुप्त नवरात्रों में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि में जो भक्त मां दुर्गा की आराधना करता है। देवी की कृपा से उसका जीवन सफल हो जाता है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सभी को मां दुर्गा की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *