हरिद्वार, 10 फरवरी। सिद्ध पीठ मां चंडी देवी मंदिर के परमाध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं और कष्टों को दूर कर अभय प्रदान करती हैं। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन चंडी देवी मंदिर परिसर में भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रोहित गिरी ने कहा कि मां चंडी देवी बेहद कृपालु हैं और अपने भक्तों का सदैव कल्याण करती हैं। उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्रों में की गयी मां भगवती की आराधना करने से साधक के सभी संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। महंत रोहित गिरी ने कहा कि सभी को नियम पूर्वक मां भवगती की आराधना करनी चाहिए। नौ दिन तक व्रत रखें और विधि विधान से मां भगवती का पूजन करे। शास्त्रोक्त विधि से पूजा अर्चना करने से देवी भगवती प्रसन्न होती है। मां भवगती की कृपा से जीवन में आ रहे सभी संकट दूर हो जाते हैं। देवी की कृपा से असाध्य रोग दूर होते हैं। घर में सुख सम्पदा की कमी दूर होती है। कार्यो में आ रही रूकावट दूर होती है। उन्होंने कहा कि सभी को देवी भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी को उनकी आराधना अवश्य करनी चाहिए। जो भक्त सच्चे मन से मां चंडी देवी पूजा अर्चना करते हैं। मां उनका जीवन चमत्कारों से भर देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *