वृन्दावन से हरिद्वार आए महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट वार्ता की।

हरिद्वार, 30 अगस्त। वृन्दावन से हरिद्वार आए महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंट वार्ता की। निरंजनी अखाड़ें में महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज को मां मनस देवी की मूर्ति व चुनरी भेंटकर स्वागत करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार व समाज को अध्यात्म की प्रेरणा देकर सद्मार्ग पर अग्रसर करने में संत समाज की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में अनुकरणीय योगदान कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी भास्कारानंद महाराज विद्वान संत हैं। भक्तों को धर्म व अध्यात्म की प्रेरणा देने के साथ गंगा के प्रति उनका लगाव प्रेरणादायी है। महामडलेश्वर स्वामी भास्कारानंद महाराज ने कहा कि अखाड़ परिषद अध्यक्ष के रूप में संत समाज को एकजुट करने के साथ मानव कल्याण में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का योगदान सभी के लिए अनुकरणीय है। अखिल भारतीय सनातन परिषद के माध्यम से पूरी दुनिया में सनातन धर्म परिषद का परचम फहरा रहे श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के जीवन दर्शन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *