जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पांच लाख रुपए की धन राशि भेंट की

 हरिद्वार समाचार
 नरसिंह धाम पीठ के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने राम मंदिर निर्माण हेतु श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पांच लाख रुपए धन राशि भेंट की है। इस दौरान स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि प्रभु श्री राम जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान है। लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में वह शुभ घड़ी आई है कि रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। सभी राम भक्तों को मिलजुल कर मंदिर निर्माण हेतु बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने वाला प्रभु श्रीराम का मंदिर विश्व दर्शनीय होगा। क्योंकि हजारों राम भक्तों के बलिदान के बाद मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। करोड़ों श्रद्धालु भक्तों के आस्था का केंद्र प्रभु श्रीराम है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए और राष्ट्र कल्याण में अपना अहम योगदान प्रदान करना चाहिए।
महंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि सभी भारत वासियों के लिए गौरव की बात है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को मंदिर निर्माण हेतु बढ़-चढ़कर योगदान प्रदान करना चाहिए। क्योंकि प्रभु श्रीराम सभी के आदर्श है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सिमरन मात्र से ही व्यक्ति के जन्म जन्मांतर के पापों का शमन होता है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *