अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र एवं श्री रामजी शरण शर्मा ने तैयार हो रहे पूरे हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया

 हरिद्वार समाचार– अपर मेला अधिकारी, डाॅ0 ललित नारायण मिश्र एवं श्री रामजी शरण शर्मा ने आज पावनधाम आश्रम के निकट तैयार हो रहे 150 बेड के जनरल हाॅस्पिटल का कुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों की दृष्टि से स्थलीय निरीक्षण किया।
अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र एवं श्री रामजी शरण शर्मा ने तैयार हो रहे पूरे हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पी0डब्ल्यू0डी0 के अधिकारियों ने हाॅस्पिटल का पूरा साइड प्लान अपर मेलाधिकारियों को दिखाया तथा साइड प्लान के अनुसार कहां पर ओ0पी0डी0 की व्यवस्था होगी, कहां पर वी0आई0पी0 लाॅन्ज होगा, कहां कैण्टीन होगी, कितनी चैड़ी रोड होगी आदि के सम्बन्ध मंे विस्तृत जानकारी दी।
अपर मेलाधिकारियों ने कोविड-19 के दृष्टिगत अधिकारियों से हाथ धोने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पानी के नलों को हाथ से खोलना पड़ेगा। इस पर अपर मेलाधिकारियों ने पी0डब्ल्यूड0डी0 के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाथ धोने के लिये भारत सरकार द्वारा जारी एस0ओ0पी0 के अनुसार फुट आॅपरेटेड व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
अपर मेलाधिकारियों ने जनरल हाॅस्पिटल में पानी की निकासी एवं फ्लोरिंग के लिये आई मेंट का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
अपर मेलाधिकारियों ने जब पी0डब्ल्यूड0डी0 के अधिकारियों से जनरल हाॅस्पिटल का काम कब तक पूरा हो जायेगा, के सम्बन्ध में पूछा, तो अधिकारियों ने कहा कि 15 फरवरी तक हम इसे हैण्डओवर कर देंगे।
अपर मेलाधिकारियों ने इस अवसर पर जानकारी दी कि जनरल हाॅस्पिटल के अलावा  20 बेड के पांच हाॅस्पिटल स्वीकृत हैं तथा 20 बेड के ही छह हाॅस्पिटल और 10 बेड के 12 हाॅस्पिटल बनने प्रस्तावित हैं। इनके अतिरिक्त जगजीतपुर में 2000 बेड का एक कोविड हाॅस्पिटल बनना है।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के श्री एस0के0 गर्ग, अधीक्षण अभियन्ता, श्री विजय कुमार मोघा, ए0ई0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *