साई कुटुम्ब द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

 

  हरिद्वार-साई कुटुम्ब हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9वें रक्तदान शिविर का आयोजन 30 जनवरी 2022 दिन रविवार को शिवालिक नगर के तिकोना पार्क स्थित S-140, साई कुटुम्ब के कार्यालय पर प्रातः 10 बजे से करने जा रहा है ।
साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल ने बताया कि 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि होने के कारण इस वर्ष होने वाले रक्तदान शिविर को राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को समर्पित किया जा रहा है । अपील करते हुए पूनम कपिल द्वारा समस्त रक्तदानियों से शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा गया ।
साई कुटुम्ब सचिव नितिन जयसिंह द्वारा बताया गया कि रक्तदान शिविर में रक्तदान से पूर्व BP, रक्त ग्रुप आदि की जांच भी की जाएगी । व शिविर में सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा । खांसी, झुखाम व बुखार जैसे लक्षण होने वाले लोगों का शिविर आना प्रतिबंधित रहेगा 

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *