महामहिम राज्यपाल, उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को सपरिवार हरकीपैड़ी में मां गंगा की पूजा-अर्चना की

हरिद्वार: महामहिम राज्यपाल, उत्तराखण्ड, लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को सपरिवार हरकीपैड़ी में मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा मां गंगा की सांध्यकालीन आरती में शामिल हुये। उन्होंने मां गंगा से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना की।


इस मौके पर महामहिम राज्यपाल को गंगा सभा के अध्यक्ष श्री प्रदीप झा तथा महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ ने अंगवस्त्रम एवं गंगाजलि भेंट की।
हरकीपैड़ी परिसर पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *