पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना

 

 हरिद्वार समाचार– प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के संयोजन में पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से कोरोना महामारी जल्द समाप्त हो, प्रदेश में खुशहाली बनी रहे। ऐसी हमारी कामना है। संत महापुरूषों द्वारा किए गए विशेष अनुष्ठान पूरे विश्व में धार्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। महापुरूषों के तपबल से दुनिया में भारत का एक अलग स्थान है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एक तपस्वी संत हैं। जो भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना अतुलनीय योगदान प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभा रहे हैं। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में की गई भगवान आशुतोष की आराधना व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार लगाती है। भगवान भोलेनाथ त्रिनेत्र धारी हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। श्रद्धा पूर्वक की गई आराधना युगों युगों के पापों का नाश कर सुख समृद्धि प्रदान करती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्मसत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय से ही भारत विश्वगुरू बनने की और अग्रसर है। महादेव की कृपा से समस्त विश्व में खुशहाली बनी रहे और राष्ट्र में एकता अखण्डता कायम रहे। यही शिव आराधना का ध्येय है। इस दौरान आचार्य पवनदत्त मिश्र, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, पंडित प्रमोद पाण्डे, लालबाबा, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, ओंकार जैन, स्वामी रघुवीरानंद आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *