शिव कृपा से मिलती है प्रत्येक कार्य में सफलता-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी

 हरिद्वार समाचार– निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव कैलाशवासी भगवान शिव की आराधना से व्यक्ति के समूल पापों का विनाश हो जाता है और व्यक्ति सुख समृद्धि को प्राप्त कर उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव युगों युगों से प्राणी मात्र का उद्धार करते चले आ रहे हैं। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त का संरक्षण पर महादेव उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा भाव से की गई आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर महादेव भक्तों की सभी अभिलाषा पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को सावन में भगवान शिव की आराधना व जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। विधि विधान से जलाभिषेक किए जाने से साधक हमेशा भगवान शिव की कृपा का पात्र बना रहता है। शिव कृपा से साधक को प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है तथा जीवन भवसागर से पार हो जाता है। भगवान शिव को सावन माह अत्यन्त प्रिय है। सावन में की गयी शिव आराधना साधक को अमोघ फल प्रदान करती है। इस अवसर पर आचार्य पवनदत्त मिश्र, लाल बाबा, पंडित प्रमोद पाण्डे, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, समाजसेवी संजय जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *