जगत के पालनहार हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

 

हरिद्वार समाचार— निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान शिव जगत के पालनहार हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। श्रावण मास में शिव आराधना करने वाले भक्तों का जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है और उनके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। जो श्रद्धालु भाग भगवान शिव की शरण में आ जाते हैं। उनका उद्धार निश्चित ही होता है। श्रावण मास में की गई शिव आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। अपितु भक्तों को अमोघ फल प्रदान करती है। इसलिए संपूर्ण श्रावण मास में व्यक्ति को समय निकालकर विधि-विधान पूर्वक शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। श्रद्धा पूर्वक की गई आराधना व्यक्ति को सफल बनाती है और उसे सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में आने वाले प्रत्येक भक्त का मां भगवती उद्धार करती है। पौराणिक सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में प्राचीन काल से ही लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। मां भगवती दयालु एवं कृपालु हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाती है और उनके सभी कष्ट हरकर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करती है। इस अवसर पर अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, लाल बाबा, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *