महाकुंभ का पर्व सभी के लिए कल्याणकारी और फलदायी होता है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आज के परिवेश जिसमें कोविड संक्रमण भी है, उसी अनुरूप शासन प्रशासन के दिए दिशानिर्देश का पालन करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए-शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज

 
 हरिद्वार समाचार– श्री गोवर्धनमठ पुरीपीठ के श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज शुक्रवार को नीलधारा स्थित कुंभ छावनी में पहुंचे। मेलाधिकारी दीपक रावत ने छावनी में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मेलाधिकारी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर कुंभ के आयोजन पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि आज के समय में धर्मानुसार आचरण कर लोगों को अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होना चाहिए। अनादिकाल से भारतीय धर्म परंपरा शंकराचार्य के दिखाए मार्ग पर चलती रही है। आज के समय धर्म की रक्षा के लिए लोगों को उसी आस्था के अनुरूप व्यवहार और आचरण करने की जरूरत है। 
शंकराचार्य ने कहा कि महाकुंभ का पर्व सभी के लिए कल्याणकारी और फलदायी होता है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आज के परिवेश जिसमें कोविड संक्रमण भी है, उसी अनुरूप शासन प्रशासन के दिए दिशानिर्देश का पालन करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। 
मेलाधिकारी दीपक रावत ने शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी के दिए सुझावों के अनुरूप कुंभ के सफल आयोजन के लिए कार्य करने की बात कही।  मेलाधिकारी ने शंकराचार्य जी की छावनी में गुरूदेव निवास, संगोष्ठी कक्ष, भोजनालय और टेंट में की गई व्यवस्था और पेयजल आदि प्रबधों की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। 
इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव पांडेय मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *