हरिद्वार, 24 जनवरी। हरिद्वार नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने रामानंद आश्रम पहुंचकर संतो से विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर उनसे समर्थन मांगा। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है। 20 साल से हरिद्वार शहर सीट पर भाजपा का कब्जा है। राज्य में भी भाजपा सरकार होने के बावजूद जो विकास शहर और राज्य का होना चाहिए था। वह नहीं हो पाया है। शहर में जलभराव की समस्या, बढ़ता अवैध नशे का कारोबार, ट्रैवल व्यवसाय एवं व्यापारियों की समस्या जैसे मुद्दों का हल स्थानीय विधायक नहीं कर पाए हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य एवं शहर का समुचित विकास किया जाएगा। आम आदमी भाजपा की रीती नीतियों से त्रस्त हो चुका है। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को सरकार हल नहीं कर पाई है। लॉकडाउन में व्यापारी वर्ग पूरी तरह से टूट चुका है। सरकार द्वारा बिजली के बिल पर भी लॉकडाउन की अवधि में कोई छूट नहीं दी गई। झूठे वादों और जुमलेबाजी से जनता को ठगा जा रहा है। आम आदमी बढ़ती महंगाई के चलते अपनी आजीविका चलाने में सक्षम नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा का छलावा अब चलने वाला नहीं है। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य और अपने हित को देखते हुए ही अपने मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ललितानंद गिरी, श्रीमहंत विष्णु दास, बाबा बलराम दास हठयोगी, महंत प्रेमदास, महामंडलेश्वर स्वामी राजेंद्रानंद, महंत देवानंद सरस्वती, महंत प्रहलाद दास, महंत गोविंद दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत सुतीक्षण मुनि, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास, महंत दुर्गादास, महंत प्रेमदास, महंत प्रमोद दास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, महंत राजेंद्र दास, स्वामी जगदीशानंद गिरी, स्वामी चिदविलासानंद, महंत शंभू दास, महंत नारायण दास पटवारी सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *