डा0 रमेश पोखरियाल ‘निशक‘ मा0 सांसद हरिद्वार जनपद के विभिन्न स्थानों में करेंगे जन संवाद कार्यक्रम

हरीद्वार

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने अवगत कराया है कि मा0 सांसद लोक सभा क्षेत्र हरिद्वार डा0 रमेश पोखरियाल ‘निशक‘ आगामी दिनांक 15 मई,2023 से 19 मई,2023 तक जनपद के विभिन्न स्थानों में जन संवाद कार्यक्रम, जन-सुनवाई , केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे।

डा0 रमेश पोखरियाल ‘निशक‘ दिनांक 15 मई, 2023 को अपरान्ह् 3.00 बजे से मेला नियंत्रण भवन (सी.सीआर.) में, 16 मई,2023 को अपरान्ह् 3.00 बजे से विकास खण्ड सभागार कक्ष बहादराबाद में, दिनांक 17 मई,2023 को अपरान्ह् 3.00 बजे से बड़ा अखाड़ा उदासीन बादशाहपुर में, दिनांक 18 मई, 2023 को पूर्वान्ह् 11.00 बजे से सरदार फार्म हाऊस बहादराबाद में तथा दिनांक 19 मई, 2023 को जमदग्नि पब्लिक स्कूल पीपली-लक्सर में अपरान्ह् 2.00 बजे से जन संवाद…कार्यक्रम करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे इन तिथियों में निर्धारित चिन्हित स्थानों में सभी व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *