उक्रांद ने हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संचालन हेतु समिति का गठन किया

  हरिद्वार-उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी हरिद्वार जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में
होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में भाग लेने की तैयारी शुरु
करदी है।

उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उक्रांद केंद्रीय
कार्यालय द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का गठन करके घोषणा करदी गई है।

उक्रांद ने हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संचालन हेतु समिति
का गठन किया है जिसमें रविन्द्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, सरिता
पुरोहित, डा. राजवीर सिंह पुण्डीर, बल सिंह सैनी, आदेश मारवाडी तथा डा.
उपेंद्र सिंह मलिक को नामित किया गया है।

जो हरिद्वार जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत
चुनाव 2022 में भाग लेने वाले प्रत्याशियों का चयन एवं उक्रांद की ओर से
समस्त संवाद एवं चुनाव सम्बन्धी कार्यवाही इत्यादी निश्पादित करने में
प्रत्याशियों की सहायता करेंगे।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *