राज्य स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास गोस्वामी,बने

 देहरादून समाचार– देहरादून केंद्रीय कार्यालय पर राज्य स्वराज पार्टी के त्रिमासिक अधिवेशन में पार्टी द्वारा कार्यकरणी विस्तार किया गया जिसमें हरिद्वार जिलाध्यक्ष को चुनने हेतु संवैधानिक प्रक्रिया के तहत केंद्रीय अध्यक्ष माननीय देवेश्वर भट्ट द्वारा सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष विकास गोस्वामी,  कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कश्यप ओर हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय पंवार को नियुक्त किया। 
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी पूर्ण सहमति के साथ उनके नाम को समर्थन किया और उन पर अपना पूर्ण विश्वास दिखाया एवं केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव देशवाल ने सभी पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। 
केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि राज्य स्वराज पार्टी बहुत जल्द 13 जिलो में कार्यकरणी का विस्तार करते हुए सभी 70 विधनसभा में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी ओर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी।
इस कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आशीष नोटियाल, दुर्गा प्रसाद, रमा चौहान,सुबा सिंह, प्रेम गौर, अभिषेक कश्यप, बलबीर सिंह बिष्ट आदि जिलो से आये पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *