जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक संपन्न

 

हरिद्वार 23 सितम्बर 2024–
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैठक क्लैक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । सर्वप्रथम प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय ने विगत वर्ष 2023-24 के अनुमोदित बजट की समीक्षा की गई चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसमें सर्वसहमति से जिला अधिकारी / अध्यक्ष एवं समिति समस्त पदाधिकारी / सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव अनुमोदित कर पारित किया गया। जिला अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बैठक में विशेष निर्देश दिये कि वित्तीय शासनादेशों का अनुपालन के क्रम में आय-व्यय की पूर्णतया पारदर्शिता रखते हुए देयकों का भुगतान करना ही सुनिश्चित करें एवं साथ ही यह भी निर्देश दिये कि अनुदान प्राप्त होने पर लम्बित भुगतान में प्राथमिकता तय की जायें जैसे कि आउटसोर्स सविदा से तैनात कार्मिकों का वेतन आहरित प्राथमिकता स्तर पर किया जायें व सर्वसहमति से यह भी निर्देश दिये कि चिकित्सालय का ध्वस्तीकरण होने के उपरान्त चिकित्सालय का नवनिर्माण में प्रथम दो भूतलों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था के साथ साथ चिकित्सालय प्रांगण में हरियाली एवं सोलर उर्जा की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी / कर्मचारियों के लिए आवास की व्यवस्था भी आवश्यकीय हो मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार ने सुझाव दिया कि कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक आहुत की जायें। प्रबन्धन समिति के सदस्य डा० नरेश चौधरी ने सुझाव दिया कि चिकित्सालय के नवनिर्माण होने से पूर्व तकनीकि सलाह द्वारा ही निर्माण कार्य किया जाये ताकि चिकित्सालय के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहें। बैठक में मुख्य रूप से प्रबन्धन समिति के सचिव डा० सी०पी० त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० अशोक तोमर, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, सयुक्त निदेशक डा० सन्दीप निगम, संयुक्त निदेशक डा० आर०वी०सिंह, महानिदेशक / निदेशक प्रतिनिधि डा० राजीव कुमार, प्रबन्धन समिति सदस्य डा० नरेश चौधरी, ब्रिजेश कुमार गुप्ता, डा० राकेश कुमार, राजेश जोशी, पूर्व पार्षद विनित जौली दिनेश चन्द्र दनौसी, अभिषेक नौटियाल, माधुरी रावत, श्रीमती उषा, कु० आशा शुक्ला, नेहा, राहुल यादव, मुकांशी, अजीत ने प्रतिभाग किया।

Related Posts

देश में पहली बार पतंजलि ने जनजातीय समुदाय को जियो टैगिंग से किया मैपिंग, यह बड़ा कठिन और अनूठा कार्य रहा

हरिद्वार: उत्तराखंड में अब तक 1300 औषधीय पौधों का रिकार्ड मिलता है। लेकिन अकेले पतंजलि ने जनजातीय क्षेत्रों के महज पांच जिलों में अध्ययन करके 1011 पौधों को खोज निकाला…

जनपद में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, सभी व्यवस्थाएं रहें सुदृढ़ – जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 16 मई 2026* राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में संबंधित विभागों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *