हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय प्रबंध निदेशक, UPCL श्री पी.सी. ध्यानी के मार्गदर्शन एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) के नेतृत्व में किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में निगम के कार्मिकों एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल, हरिद्वार एवं मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।

इस अवसर पर श्री शेखर चंद्र त्रिपाठी, मुख्य अभियंता (डी), UPCL हरिद्वार, के साथ श्री आशीष कुमार, निजी अधिकारी, ऊर्जा भवन देहरादून तथा श्री शैलेन्द्र शर्मा, निजी सहायक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य निगम के कार्मिकों को कार्यस्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के आयोजन से कार्मिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *