कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

 

*हरिद्वार 05 अगस्त 2026*

कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) व्यवस्था मील का पत्थर साबित हो रही है। कांवड़ मार्ग पर रणनीतिक स्थानों पर तैनात इन मोबाइल यूनिटों के माध्यम से अब तक लगभग 7 हजार कांवड़ यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालित की हैं। ये यूनिट मंगलौर, बहादराबाद टोल प्लाजा, शंकराचार्य चौक (होटल प्रमिला), अलकनंदा होटल तथा हाईवे स्थित 4XO पॉइंट पर तैनात हैं। प्रत्येक यूनिट में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चिकित्सकीय सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट में प्रशिक्षित चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ सहित लगभग पांच सदस्यीय टीम तैनात है। यूनिटों में सामान्य उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर, आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीजन सुविधा और बुनियादी जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की भी व्यवस्था की गई है।

सीएमओ ने बताया कि इन यूनिटों के संचालन की लगातार निगरानी कांवड़ मेले के स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता द्वारा की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें, अत्यधिक थकान होने पर विश्राम करें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में निकटतम मेडिकल मोबाइल यूनिट या स्वास्थ्य शिविर से तत्काल संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें, समय पर उपचार ही सुरक्षित और सफल कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी कुंजी है। स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा हुआ है।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *