आगामी 30 नवम्बर को किया जायेगा जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण

आगामी 30 नवम्बर को आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल के परिसर में किया जायेगा जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
दिनांक 28 नवम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में, मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 30 नवम्बर,2023 को किये जाने वाले जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों आदि के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 30 नवम्बर,2023 को जनपद नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही जनपद हरिद्वार के 12 विभागों की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा तथा जनपद में भौतिक रूप से इन योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास सांसद/प्रभारी मंत्री द्वारा आयुर्वेदिक कॉलेज ऋषिकुल के परिसर में किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के स्वरूप को भव्य रूप प्रदान किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम के दौरान बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किये जाने के साथ ही प्रमुख विभागों के स्टॉल भी लगाये जायें। इसके अतिरिक्त इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि शिलान्यास व लोकार्पण से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं, उन्हें दु्रत गति से सम्पन्न करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रशिुक्ष आईएएस श्री दीपक सेठ, पीडी श्री के0एन0 तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, डीपीआरओ श्री अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, जीएमडीआईसी श्रीमती पल्लवी गुप्ता, एआर कोआपरेटिव श्री पी0एस0 पोखरिया, डीईएसटीओ श्रीमती नलिनी ध्यानी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री सुभाष शाक्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई श्री विष्णुदत्त वेंजवाल, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम श्री सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड रूड़की श्री पी0एस0 नौटियाल, सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Related Posts

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *