मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया

देहरादून – मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि 25 अपै्रल 2023 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मलेरिया से बचाव एवं लक्षण तथा उपचार की जानकारी देतेे हुए बताया कि यह मादा ऐनाफिलीज मच्छर, मलेरिया के रोगी को काटने के बाद मलेरिया के कीटाणु स्वस्थ मनुष्य तक पहुँचाती है।
इसमें सर्दी व कम्पन के साथ एक दो दिन छोड़कर बुखार आता है। अचानक बहुत ठण्ड लगकर तेज बुखार और दाँत का बजना, रोगी बहुत ओढ़ावन ओढ़ना चाहता है। शरीर में जलन, सिर व बदन दर्द, फिर पसीना आकर बुखार का उतरना, बुखार उतरने के बाद थकावट व कमजोरी होना इसके लक्षण है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया होने पर खून की जाँच करायें, सभी राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों/चिकित्सालयों में मलेरिया की जांच एवं उपचार निःशुल्क किया जाता है। खून में मलेरिया के कीटाणु होने पर डॉक्टर/स्वास्थ्य कार्यकर्ता से मूल उपचार अवश्य करायें। इलाज/ सलाह के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र/ चिकित्सालयों में तुरन्त सम्पर्क करें।
मलेरिया का मच्छर घर के आस-पास रूके हुये गन्दे पानी में पनपता है। नालियों में कीटनाशक का छिड़काव करें और आस-पास सफाई रखें।पानी के बर्तन/ड्रम /टंकी आदि को ढ़ककर रखें तथा गमलों आदि में पानी एकत्र न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करें। कूलर/पानी की टंकी एवं फ्रिज के पीछे की ट्रे का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें/ साफ करें। जहाँ पर पानी निकासी न हो वहाँ पर एकत्र पानी में जला मोबिल ऑयल/मिट्टी का तेल डाल दें।
जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिला एवं 1 साल से छोटे बच्चों को डाक्टर की सलाह अनुसार ही दवा दें। खाली पेट दवा न लें तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लें।
—0—

Related Posts

देश में पहली बार पतंजलि ने जनजातीय समुदाय को जियो टैगिंग से किया मैपिंग, यह बड़ा कठिन और अनूठा कार्य रहा

हरिद्वार: उत्तराखंड में अब तक 1300 औषधीय पौधों का रिकार्ड मिलता है। लेकिन अकेले पतंजलि ने जनजातीय क्षेत्रों के महज पांच जिलों में अध्ययन करके 1011 पौधों को खोज निकाला…

जनपद में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, सभी व्यवस्थाएं रहें सुदृढ़ – जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 16 मई 2026* राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में संबंधित विभागों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *