जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाये

 

हरिद्वार 18 नवम्बर, 2024- वस्त्र एवं विदेश केन्द्रीय राज्यमंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार पहुॅचकर जनपद में आकांक्षी जनपद के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जाये, शतप्रतिशत एएनसी रजिस्टर्ड हों तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद को एनीमिया मुक्त बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि माइग्रेट गर्भधात्रियों को चिन्हित करते हुए सम्बन्धित जिलों से उनके इन्स्टीट्यूशनल या होम डिलीवरी आदि के बारे में जानकारी लेने का मैकेनिज्म विकसित किया जाये। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराई जाये, ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित किया करते हुए शिक्षा से जोड़ा जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 6 वर्ष तक के बच्चों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने जनपद में सिंचाई कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में ड्रिप तथा स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में युवाओं को उनकी इच्छा के अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाये। जनपद में 15 से 29 वर्ष तक की आयु वर्ग के व्यक्तियों को चिन्हित किया जाये तथा रोजगार से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर सूचनाएं एकत्रित की जायें।
उन्होंने जनपद के सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या, प्रशासनिक ढ़ांचा, आकांक्षी जनपद के अन्तर्गत अचीवमेंट, हैल्थ एण्ड न्यूट्रीशन, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, आधारभूत संरचनाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जनपद हर सेक्टर में अच्छा कार्य कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी सेक्टर में अच्छी पर्फोमेन्स पर जिलाधिकारी, जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से कहा कि जनपद में चिकित्सा, शिक्षा, क्षेत्र के आर्थिक विकास हेतु सुझाव दिये जाये, यदि पोलिसी परिर्तन की आवश्यकता हो तो उसकी की कारण सहित जानकारी दी जाये ताकि उन्हें अपनी रिपोर्ट में शामिल करते हुए सम्बन्धितों के समक्ष प्रमुखता से पैरवी करते हुए पक्ष रखा जा सके।
बैठक में विधायक वीरेन्द्र जाती, ममता राकेश द्वारा शिक्षा तथा स्वास्थ्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा तथा जनपद के विकास हेतु आपसी समन्वय से और अधिक बेहतर ढ़ंग से कार्य कराये जायेंगे।
बैठक में विधायक वीरेन्द्र जाती, ममता राकेश, हरिद्वार विधायक प्रतिनिधि एस भार्गव, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, एपीडी नलिनीत घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

देश में पहली बार पतंजलि ने जनजातीय समुदाय को जियो टैगिंग से किया मैपिंग, यह बड़ा कठिन और अनूठा कार्य रहा

हरिद्वार: उत्तराखंड में अब तक 1300 औषधीय पौधों का रिकार्ड मिलता है। लेकिन अकेले पतंजलि ने जनजातीय क्षेत्रों के महज पांच जिलों में अध्ययन करके 1011 पौधों को खोज निकाला…

जनपद में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, सभी व्यवस्थाएं रहें सुदृढ़ – जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 16 मई 2026* राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में संबंधित विभागों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *