अश्वगंधा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निःशुल्क अश्वगंधा पादप वितरण

 

हरिद्वार, 24 अक्टूबर। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली सह राज्य औषधीय पादप बोर्ड, देहरादून द्वारा प्रायोजित अश्वगंधा जागरूकता अभियान के अंतर्गत पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर से आम जनमानस को निः शुल्क अश्वगंधा पादप का वितरण किया जा रहा है। 

डॉ. उदयभान ने बताया कि दिव्य नर्सरी, हरिद्वार से संचालित यह निःशुल्क पादप वितरण कार्यक्रम दिनांक 26 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें अश्वगंधा परिचय पुस्तिका तथा अश्वगंधा युक्त पतंजलि उत्पाद संबंधी विवरण पुस्तिका भी प्रदान की जा रही हैं।
कार्यक्रम में पतंजलि के वैज्ञानिक डॉ. रमाशंकर, डॉ. उदय भान प्रजापति, कु. सीनू व नर्सरी के कर्मयोगी राकेश चौहान, सतेंद्र कुमार, रफल कुमार, सुनीता जी कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं।  

Related Posts

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून,  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *