स्वास्थ्य योजनाः कैशलेस उपचार हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल हुए सूचीबद्ध

देहरादून 28 दिसंबर 2022– राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित हो रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को कैशलेस उपचार सुविधा हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं। इसमें अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर फरीदाबाद हरियाणा व एशियन इंसीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद शामिल हैं। अब उक्त अस्पतालों में भी एसजीएचएस के लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

एसजीएचएस के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को निशुल्क कैशलेस ;असीमित उपचार खर्चद्ध सुविधा दी जाती है। आयुष्मान योजना की नेशनल पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश से बाहर 30 हजार से अधिक सरकारी व प्राइवेट अस्पताल लाभार्थियों की सेवा के लिए सूचीबद्ध हैं।

हाल ही में एसजीएचएस के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर हरियाणा व एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद दो बड़े निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं।

योजना के तहत सूचीबद्ध संस्थानों में शामिल हुए उक्त अस्पतालों में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरो, किडनी समेत अन्य व्याधियों के कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Related Posts

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *